Skip to main content

करेंट महत्वपूर्ण तथ्य

करेंट महत्वपूर्ण तथ्य

 1 . 4 जनवरी 2017 को आयरिश वैज्ञानिकों ने एक नए मानव अंग की खोज का दावा किया, जो मानव पाचन तंत्र में स्थित है। “Mesentery (अन्त्रपेशी)” नामक यह अंग पेट को आंतो से जोड़ता है। अन्त्रपेशी एक मुड़ा हुआ पेरिटोनियम क्षेत्र है, जो छोटी आंत, अग्नाशय और अन्य अंगों को पेट की पिछली झिल्ली से जोड़ता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस खोज के उपरांत मानव शरीर में अंगों की संख्या 79 हो जाएगी।

2. 5 जनवरी 2017 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने मई-2018 में प्रक्षेपित होने वाले, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन चालक दल सदस्यों के नाम जारी किए। इस घोषणा के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने प्रथम अफ्रीकी-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री Jeanette Epps के नाम की घोषणा चालक दल सदस्य के रूप में की। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस घोषणा के उपरांत Jeanette Epps प्रथम अफ्रीकी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बन गई, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर चालक दल सदस्य के रूप में भेजा जा रहा है।

3.2 जनवरी 2017 को केंद्रीय उपभोक्ता मामलात मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि रेस्टोरेंट्स बिलिंग के अलावा “सेवा शुल्क कर” वैकल्पिक व्यवस्था है। यदि ग्राहक रेस्टोरेंट्स की सेवा से संतुष्ट नहीं है, तो ग्राहक के लिए सेवा शुल्क कर का भुगतान करना अनिवार्य नहीं होगा। संबंधित आदेश उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं, जिसके अंतर्गत ग्राहकों किसी भी अनुचित विधि या अनुचित व्यापार व्यवहार के खिलाफ शिकायत करने का अधिकार प्राप्त है।

4. 2 जनवरी 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए धर्म के आधार पर मतदाता से वोट मांगने पर चुनाव निरस्त करने के आदेश जारी किए। संबंधित आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 123(3) के तहत जारी किए गए हैं, जिसके प्रावधानों के अनुसार एक उम्मीदवार या उसके एजेंट मतदान हेतु अपने धर्म, मूलवंश, जाति और समुदाय का प्रयोग मतदान अपील के लिए नहीं कर सकते है। हमें ध्यान देना चाहिए कि संबंधित आदेश वर्ष 1995 के आदेश की अनुपालना में जारी किए गए हैं। जिसमें “हिंदू धर्म के साथ हिंदुत्व” को जोड़ा गया, जिसे “एक जीवन की तरह (way of life of the Indian people)” कहा जाता है, और यह किसी भी अधिनियम का उल्लंघन नहीं करता है।

5. सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र में हुआ। वह भारत में आधुनिक नारीवाद की प्रथम पीढ़ी जनक मानी जाती है। श्री सावित्री फुले वर्ष 1848 में ब्रिटिश राज के दौरान भारत की प्रथम महिला शिक्षक बनी थी। जिन्होंने अपने पति और समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के साथ लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। श्री सावित्री फुले को पुणे में जाति आधारित पहचान जैसी रुढ़िवादी वर्गों के खिलाफ एक आंदोलन का जनक भी माना जाता है। उन्हीं के सम्मान में वर्ष 2014 में पुणे विश्वविद्यालय का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय रखा गया था। 3 जनवरी 2017 को गूगल ने डूडल सेवा के माध्यम से समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि दी है।

Comments

Popular posts from this blog

करंट अफेयर्स 09/01/2017

करंट अफेयर्स 09/01/2017 1. चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 राजनीतिक दलों को प्रतीकों का आवंटन करने के लिए चुनाव आयोग को अधिकार देता है। इस अधिनियम के पैरा 15 के तहत दो या दो से अधिक प्रतिद्वंदी समूह द्वारा चुनाव प्रतीक पर दावा जताने की स्थिति में चुनाव आयोग को मुद्दों पर फैसला सुनाने का अधिकार प्रदान करता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रतीक “साइकिल” के केस पर भी चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 चुनाव आयोग को फैसला सुनाने का अधिकार प्रदान करता है। 2. 5 जनवरी 2017 को केंद्र सरकार को नीति आयोग द्वारा देश में एक नई परिवहन प्रणाली Hyperloop स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 100 प्रमुख शहरों में नई परिवहन प्रणाली हेतु भेजा गया है। Hyperloop एक नई परिवहन प्रणाली है जिसमें दो शहरों को वैक्यूम ट्यूब में चलने वाली ट्रेन समान माध्यम से जोड़ा जाएगा। Hyperloop की अनुमानित गति 1,000 किलोमीटर/घंटा है। 3. एच 1 बी वीजा, गैर प्रवासी कुशल कार्मिकों को संयुक्त राज्य अमेर...

ENGLISH VOCAB 7

1. Bourgeois - Relating to middle class socity. . 2. GLIB - Speaking in a smooth, easy way that is not sincere use- Politicians need to do more than provide glib answers to difficult questions. 3. RUMINATE - To think carefully and deeply about something Synonym - cogitate, meditate, ponder, wrestle, perpend. uses - The question got us ruminating on the real value of wealth. करेंट अफेयर्स यहाँ क्लिक करें  4. DEMEANOR - A person's appearance and behavior synonym - actions, adress, conduct, bearing, comportment uses - The director of the opera company has haughty demeanor that can be irritating. 5. Gestalt - The general quality or character of someting. uses - The gestalt of human consciousness. More vocabulary click here  6.ELEEMOSYNARY - of supported by charity synonym -altruist, beneficient, charitable antonym - selfish, self centered, selfish uses - used his vast fortune for establishing and funding a host of eleemosynary institution

UNITED NATIONS CHILDREN'S FUND

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1 9 46 को, उन देशों में बच्चों को आपातकालीन भोजन और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए बनाया गया था जो द्वितीय विश्व युद्ध द्वारा तबाह हो गए थे। पोलिश चिकित्सक लुडविक राजचमन को यूनिसेफ के संस्थापक के रूप में व्यापक रूप मे जाता है और उन्होंने 1 9 46 से उनके पहले इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया जाता है। राजचमन के सुझाव पर,