करंट अफेयर्स 09/01/2017 1. चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 राजनीतिक दलों को प्रतीकों का आवंटन करने के लिए चुनाव आयोग को अधिकार देता है। इस अधिनियम के पैरा 15 के तहत दो या दो से अधिक प्रतिद्वंदी समूह द्वारा चुनाव प्रतीक पर दावा जताने की स्थिति में चुनाव आयोग को मुद्दों पर फैसला सुनाने का अधिकार प्रदान करता है। वर्तमान परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के चुनाव प्रतीक “साइकिल” के केस पर भी चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 चुनाव आयोग को फैसला सुनाने का अधिकार प्रदान करता है। 2. 5 जनवरी 2017 को केंद्र सरकार को नीति आयोग द्वारा देश में एक नई परिवहन प्रणाली Hyperloop स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा गया। यह प्रस्ताव केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 100 प्रमुख शहरों में नई परिवहन प्रणाली हेतु भेजा गया है। Hyperloop एक नई परिवहन प्रणाली है जिसमें दो शहरों को वैक्यूम ट्यूब में चलने वाली ट्रेन समान माध्यम से जोड़ा जाएगा। Hyperloop की अनुमानित गति 1,000 किलोमीटर/घंटा है। 3. एच 1 बी वीजा, गैर प्रवासी कुशल कार्मिकों को संयुक्त राज्य अमेर...
this blog for general knowledge and compitition exam. it is very helpful for ssc, upsc, ibps, and others government exam.
Comments
Post a Comment