Skip to main content
1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2001 में मौलाना मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद को प्रतिबंधित संगठन घोषित किया। हाल ही में भारत ने मार्च 2016 में गठित 1267 प्रतिबंध समिति की सिफारिशों के आधार पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मौलाना मसूद अजर को भी आतंकवादी घोषित करने की सिफारिश की। चीन ने अपने वीटो पावर का उपयोग करते हुए भारत की सिफारिश को खारिज कर दिया।

2. चीन में (Beipan) बेपन नदी पर बनाया गया Beipanjiang Bridge Duge विश्व का सबसे ऊंचा पुल है। Beipanjiang Bridge Duge की कुल ऊंचाई 565 मीटर है, जो अपने पूर्ववर्ती विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे पुल सिदु (Sidu) नदी पुल (496 मीटर) से 69 मीटर ऊंचा है। हमें ध्यान देना चाहिए कि 1.34 किलोमीटर लंबा यह पुल Xuanwei शहर को Yunnan प्रांत से जोड़ता है। 29 दिसंबर 2016 को Beipanjiang Bridge Duge को जनता के लिए खोल दिया गया।

3. विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड भारत सरकार की एक राष्ट्रीय एजेंसी है जो देश में एफडीआई के प्रस्तावों के लिए एकल खिड़की मंजूरी प्रदान करती है। इस बोर्ड का अध्यक्ष आर्थिक मामलात विभाग सचिव होता है, जबकि औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग, वाणिज्य विभाग और विदेश मंत्रालय (आर्थिक संबंध) के सचिव इस बोर्ड के सदस्य होते हैं। 30 दिसंबर 2016 को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड ने देश में कुल 1,200 करोड़ों रूपए के 6 एफडीआई प्रस्तावों को सहमति जारी की है।

4.भारतीय संविधान के वन्यजीव अधिनियम- 1972 के तहत बंदी पशु या जंगली जानवर के किसी भी भाग को बिना वन्य जीव प्राधिकृत अधिकारी की लिखित अनुमति के अपने कब्जे और नियंत्रण में रखने का अधिकार नहीं रखता है। इसी क्रम में 27 दिसंबर 2016 को केरल वन्यजीव बोर्ड ने आयुर्वेदिक दवाओं हेतु सांभर के सींगों के उपयोग को अनुमति जारी करने की सिफारिश की है। हमें ध्यान देना चाहिए कि सांभर के सींगों का विस्तार प्रति वर्ष होता है।

5. भारतीय रिजर्व बैंक में डिप्टी गवर्नर के चार पद होते हैं, जिनमें से दो पद केंद्रीय बैंक में पदोन्नति द्वारा भरे जाते हैं। जबकि दो अन्य पद केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिशों द्वारा भरे जाते हैं। केंद्रीय मंत्रीमंडल दो में से एक पद हेतु अर्थशास्त्री का चयन करता हैं, जबकि दूसरा पद वाणिज्यिक बैंक द्वारा भरा जाता है। 28 दिसंबर 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अर्थशास्त्री के पद पर न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के प्रोफेसर वायरल आचार्य को नियुक्त किया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि वायरल आचार्य का चयन रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल (अर्थशास्त्री पद) के स्थान पर किया गया है।

CLICK HERE FOR LATEST UPDATE

Comments

Popular posts from this blog

15वी फाइनेंस कमीशन

15वी फाइनेंस कमीशन अनुच्छेद 280 के तहत राष्ट्रपति ने फाइनेंस कमीशन को गठित कर दिया है, इस कमीशन का कार्य केंद्र और राज्यों के बीच कर का बटवारा करना है जिसमें केंद्र को

UNITED NATIONS CHILDREN'S FUND

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1 9 46 को, उन देशों में बच्चों को आपातकालीन भोजन और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए बनाया गया था जो द्वितीय विश्व युद्ध द्वारा तबाह हो गए थे। पोलिश चिकित्सक लुडविक राजचमन को यूनिसेफ के संस्थापक के रूप में व्यापक रूप मे जाता है और उन्होंने 1 9 46 से उनके पहले इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया जाता है। राजचमन के सुझाव पर,

VIVACIOUS- western dance socity of vivekananda college

PLEASE LIKE,SHERE AND SUBSCRIBE