Skip to main content

करेंट अफेयर्स 17/01/2017

1. किरण दोशी गुजरात से एक सेवानिवृत्त राजनीतिक और शिक्षाविद है। जिन्हें हाल ही में उनकी पुस्तक ” जिन्ना अक्सर हमारे घर आया करते थे/ Jinnah Often Came to Our House” के लिए वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित द हिंदू पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुस्तक बीसवी सदी की शुरुआती दौर में उपमहाद्वीप में राजनीतिक उथल-पुथल को चरितार्थ करती है।

4. प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारत में थल सेना दिवस आयोजित किया जाता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना के प्रथम भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल के एम करिअप्पा ने कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया था। थल सेना दिवस देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले सभी वीर सैनिकों को सलाम करने का प्रतीक है। थल सेना दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट पर किया जाता है।

3. 15 जनवरी 2017 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक व्यापक इ-गवर्नेंस पहल के तहत विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित डेवलपर्स और इकाइयों के लिए “भारत सेज” नामक मोबाइल एप्लीकेशन सेवा का शुभारंभ किया। इस मोबाइल एप्लीकेशन का प्रमुख उद्देश्य विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थित इकाइयों को ऑनलाइन सिस्टम द्वारा उनके लेनदेन को ट्रैक करने और पूर्ववर्ती लेन देन को खोजने संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

4.वर्ष 1919 में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जो श्रम मुद्दों विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मानकों, सामाजिक सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर अपने 187 सदस्य देशों में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है। वर्ष 1969 में इस संस्थान को अपने कार्य हेतु नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस संस्थान द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत में बेरोजगारी दर वर्ष 2017 में 3.5% से घटकर 3.4% होना प्रत्याशित है।

5.राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में भारत सरकार का एक उपक्रम है। यह उपक्रम कंपनी अधिनियम 1956 की धारा 25 के तहत वर्ष 1994 में स्थापित किया गया था। जिसका प्रमुख उद्देश्य पिछड़े वर्ग के लाभ हेतु आवश्यक आर्थिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कौशल विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देना है। हाल ही में इस मंत्रालय ने रजत जयंती समारोह का आयोजन किया। जिसमें लघु फिल्म “हमारी कहानी/HamariKahani” का प्रदर्शन किया गया, जो मंत्रालय की योजनाओं के सफलता की कहानी बयान करती है।

CLICK HERE FOR MORE

Comments

Popular posts from this blog

15वी फाइनेंस कमीशन

15वी फाइनेंस कमीशन अनुच्छेद 280 के तहत राष्ट्रपति ने फाइनेंस कमीशन को गठित कर दिया है, इस कमीशन का कार्य केंद्र और राज्यों के बीच कर का बटवारा करना है जिसमें केंद्र को

UNITED NATIONS CHILDREN'S FUND

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1 9 46 को, उन देशों में बच्चों को आपातकालीन भोजन और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए बनाया गया था जो द्वितीय विश्व युद्ध द्वारा तबाह हो गए थे। पोलिश चिकित्सक लुडविक राजचमन को यूनिसेफ के संस्थापक के रूप में व्यापक रूप मे जाता है और उन्होंने 1 9 46 से उनके पहले इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया जाता है। राजचमन के सुझाव पर,

VIVACIOUS- western dance socity of vivekananda college

PLEASE LIKE,SHERE AND SUBSCRIBE