Skip to main content

करेंट अफेयर्स 16/07/2017

1.Whistleblower Protection Act -2011 सरकारी कर्मचारियों, लोकसेवकों के कथित भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की जांच के लिए बनाया गया अधिनियम है। यह सभी सरकारी निकायों, परियोजनाओं और कार्यालयों में होने वाले कथित गलत कार्य को उजागर करने वाले मुखबिरों को सुरक्षा भी प्रदान करता है। वर्ष 2014 में इस अधिनियम में कानूनी ढांचे को मजबूत करने के लिए कुछ संशोधन किए गए, जिन पर संसद में चर्चा की जा रही है। हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने इस अधिनियम को खारिज करने संबंधी पीआईएल को निरस्त किया है।

2. 4 अगस्त 2009 को भारतीय संसद ने बच्चों के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम को मान्यता प्रदान कर, इसे संविधान के अनुच्छेद 21 ए में वर्णित किया। जिसके तहत 6-14 वर्ष तक की उम्र के सभी भारतीय बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाएगी। 13 जनवरी 2017 को नीति आयोग ने निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा 8 तक सभी छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में पास किए जाने संबंधी नियम की पुनर्समीक्षा संबंधी आदेश जारी किए।


3.केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति भारतीय राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, लोकसभा के नेता विपक्ष की संयुक्त सिफारिशों के आधार पर की जाती है। केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना संथानम समिति की सिफारिशों के आधार पर वर्ष 1964 में की गई। जबकि इसे एक वैधानिक संस्था का दर्जा वर्ष 2003 में दिया गया। वर्तमान समय में यह भारत की सर्वोच्च सतर्कता संस्थान है, जो अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रस्तुत करती है। 14 जनवरी 2017 को केंद्रीय सतर्कता आयोग ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी विभागों को सुनिश्चित समय में अपनी विभागीय जांच पूर्ण करने के आदेश जारी किए।

4.Parkour खेल को Freerunning खेल के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें खिलाड़ी अलग-अलग ऊंचाई की दीवारों से बड़ी आसानी से छलांग लगाता है। यूनाइटेड किंगडम विश्व का प्रथम देश बन गया है, जहां अधिकारिक तौर पर Parkour को एक खेल के रूप में पहचान दी गई। इस घोषणा के उपरांत Parkour खेल के आयोजन आयोजन हेतु आवश्यक धन की मांग हेतु सरकार और राष्ट्रीय लॉटरी संस्थान में आवेदन कर सकेंगे।

5.भारत में वर्ष 1934 में प्रथम रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। रणजीत ट्रॉफी टूर्नामेंट भारत में खेले जाने वाला प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट है। वर्ष 2016-17 (83 वे) रणजीत ट्रॉफी टूर्नामेंट में पिछले साल के विजेता मुंबई क्रिकेट टीम को इंदौर के होलकर स्टेडियम में गुजरात क्रिकेट टीम ने 5 विकेट से हराया। हमें ध्यान देना चाहिए कि रणजी ट्रॉफी इतिहास में गुजरात क्रिकेट टीम पहली बार विजेता घोषित की गई। जबकि पिछले साल की विजेता मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी में अब तक की सबसे सफल क्रिकेट टीम (41 खिताब विजेता) रही।

Comments