Skip to main content

करेंट अफेयर्स 12/01/2017

1.10 जनवरी 2017 को पाकिस्तान स्थित राष्ट्रीय रक्षा परिसर द्वारा विकसित बाबर-III क्रुज मिसाइल हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया गया। बाबर-III क्रुज मिसाइल हथियार प्रणाली पाकिस्तान की प्रथम पनडुब्बी सक्षम क्रूज मिसाइल हथियार प्रणाली है, जिसे पाक नौसेना सामरिक बल कमान द्वारा उपयोग में लिया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व अगस्त 2005 (बाबर-I) और दिसंबर 2016 (बाबर-II) का सफल परीक्षण पाकिस्तान स्थित राष्ट्रीय रक्षा परिसर द्वारा किया गया। लेकिन इस परिक्षण (बाबर ३) पर सवाल उठाते हुए कई जानकारो ने इसे फर्जी बताया है ।

2.आईएनएस खंडेरी परियोजना 75 के तहत दूसरी स्कॉर्पियन पनडुब्बी है, जिसे मुंबई के मझगांव डॉक लिमिटेड द्वारा बनाया गया है। पनडुब्बी के नाम का प्रमुख कारण 17वी सदी में समुद्र में अपनी बादशाहत को सुनिश्चित करने के लिए मराठा बलो ने खंडेरी द्वीप पर अपना किला निर्माण किया गया था। हमें ध्यान देना चाहिए कि आईएनएस खंडेरी, कलवारी श्रेणी की एक स्कॉर्पियन पनडुब्बी है। कलवारी श्रेणी के तहत भारत में कुल 6 स्कॉर्पियन पनडुब्बी का निर्माण किया जाएगा, जिसके तहत दिसंबर 2016 में आईएनएस कलवारी और जनवरी 2017 में आईएनएस खंडेरी का निर्माण किया गया।

English vocab 

3. वर्ष 1910 में स्थापित Carnegie Endowment for International Peace एक अंतर्राष्ट्रीय समूह है, जो वॉशिंगटन डी सी, मॉस्को, बेरूत और नई दिल्ली में संबंधित केंद्र सरकारों के साथ विदेश नीति में सहयोगी की तरह कार्यरत है। 10 जनवरी 2017 को इस समूह ने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों को आपातकाल में निकालने की प्रक्रिया के संबंध में अपनी रिपोर्ट “India’s Expatriate Evacuation Operations” जारी की। जिसके अंतर्गत भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनैतिक संबंधों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय तंत्र को स्थापित कर इस पूरी प्रक्रिया को ओर अधिक प्रभावी बनाने जैसे प्रमुख उपाय सुझाए हैं।

4.राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर प्रतिवर्ष 12 जनवरी को भारत में आयोजित किया जाता है। वर्ष 1984 में भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया, जिस के उपरांत 12 जनवरी 1985 को प्रथम राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर मध्य प्रदेश सरकार सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भी आयोजन कर रही है।

More currunt affairs

5. बेस्ट फीफा फुटबॉल पुरस्कार फुटबॉल महासंघ फीफा द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 9 जनवरी 2017 को ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित बेस्ट फीफा फुटबॉल पुरस्कार से पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को नवाजा गया।

सतलुज यमुना लिंक क्या है? click here


Comments

Popular posts from this blog

15वी फाइनेंस कमीशन

15वी फाइनेंस कमीशन अनुच्छेद 280 के तहत राष्ट्रपति ने फाइनेंस कमीशन को गठित कर दिया है, इस कमीशन का कार्य केंद्र और राज्यों के बीच कर का बटवारा करना है जिसमें केंद्र को

UNITED NATIONS CHILDREN'S FUND

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन फंड संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1 9 46 को, उन देशों में बच्चों को आपातकालीन भोजन और स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए बनाया गया था जो द्वितीय विश्व युद्ध द्वारा तबाह हो गए थे। पोलिश चिकित्सक लुडविक राजचमन को यूनिसेफ के संस्थापक के रूप में व्यापक रूप मे जाता है और उन्होंने 1 9 46 से उनके पहले इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य किया जाता है। राजचमन के सुझाव पर,

VIVACIOUS- western dance socity of vivekananda college

PLEASE LIKE,SHERE AND SUBSCRIBE